फ्रेंच ओपन में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यानिक सिनर के बाद 24 बार के ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा। जोकोविच को उभरते खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका से शिकस्त मिली। लगभग पांच घंटे चले मुकाबले में फिलिप चार्टियर कोर्ट पर फोन्सेका ने 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से जीत हासिल की।