उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। राज्य सरकार ने बड़ा आदेश जारी करते हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, पशुपालन, मत्स्य और दुग्ध विकास विभाग की जिम्मेदारी के साथ उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बना