'मेरा दिल भी कितना पागल है, जो प्यार ये तुमसे करता है', 'पहली पहली बार मुहब्बत की है, कुछ ना समझ में आए मैं क्या करूं' और 'तुझे ना देखूं तो चैन मुझे आता नहीं है' जैसे गाने आज भी आशिकों की पहली पसंद है. दिल की बात को होठों तक लाते हैं. प्यार के इजहार का जरिया बनते हैं. 90 के दशक में ऐसे ही रोमांटिक गाने फिल्मों को पहचान देते थे. आशिकों के दिल में उतर जाते थे. 19 साल पहले ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसका एक गाना दो सिंगर ने गाया था. इस फिल्म में जूही चावला सिर्फ एक सीन में सलमान खान के साथ नजर आई थीं.