बस 2 मिनट में ट्रक की बैटरी फुल चार्ज हो सकेगी और ऐसा बैटरी स्वैपिंग के जरिये हो सकेगा। जी हां, दुनिया में पहली बार ट्रक के लिए बैटरी-स्वैप नेटवर्क की शुरुआत चीन में हो गई है और CATL का दावा है कि उनके Choco-swap सिस्टम से 8 साल के व्हीकल लाइफ साइकल में ईंधन भरने के 2,000 से ज्यादा घंटे बचाए जा सकते हैं।