पन्ना जिले सहित पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लगभग 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पन्ना जिला इकाई के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समय सीमा में निराकरण नहीं किया गया, तो 2 जून से जिले के सभी कर्मचारी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का पूर्णतः बहिष्कार कर अनिश्चितका