जापान ने 20 साल बाद एक बार फिर भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया गया है कि जापानी अधिकारियों को भारत की ट्रीटमेंट फिसिलिटीज में कीड़ों-मकोड़ों पर कंट्रोल के तरीकों में खामियां मिली थीं। इस कारण भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे भारतीय आमों का निर्यात प्रभावित हो सकता है।