2026 में दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाएं: अमेरिका-चीन की बादशाहत कायम, किस नंबर पर भारत

Top 10 Global Economies in 2026: IMF के अनुमान के अनुसार 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़े और विकसित देशों का दबदबा बना रहेगा। अमेरिका और चीन अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर मजबूत बने हुए हैं। इस साल अमेरिका की GDP करीब 32.4 ट्रिलियन डॉलर और चीन की करीब 20.9 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है। इन दोनों देशों का वैश्विक उत्पादन और व्यापार में बड़ा योगदान है। हालांकि, अब उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी तेजी से वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और दुनिया की आर्थिक दिशा को प्रभावित कर रही हैं।