मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच शेली निट्शके ने टीम के साथ अपना अनुबंध तीन साल के लिए बढ़ा लिया है। अब वह 2029 के मध्य तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुख्य कोच बनी रहेंगी। यह घोषणा इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप से ठीक पहले सोमवार को की गई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेली निट्शके ने वर्ष 2022 में मैथ्यू मोट की जगह मुख्य कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और 2023 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीता। हालांकि हाल के