अलका लांबा की बढ़ी मुश्किलें, 22 महीने पुराने मामले में दोषी करार

अलका लांबा को दिल्ली की अदालत ने 2024 के जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में दोषी करार दिया है. अदालत ने कहा कि अलका लांबा ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी नहीं निभाई. उन्हें सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने सहित कई धाराओं में दोषी ठहराया गया है.