बिजली कंपनी की कैंपस प्लेसमेंट पूरी: 25 इंजीनियर चयनित:बीकानेर, कोटा और भरतपुर की बिजली कंपनियों में मिलेगी नियुक्ति

बिजली कंपनी सीईएससी राजस्थान समूह की कंपनियों केईडीएल, बीकेईएसएल और बीईएसएल ने राज्य के राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों से कैंपस प्लेसमेंट के जरिए स्थानीय इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस वर्ष कुल 25 युवा इंजीनियरों का चयन किया गया है। कंपनी के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) अरूणाभा साहा ने बताया कि कंपनी कोटा, बीकानेर और भरतपुर में बेहतर विद्युत आपूर्ति के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की नीति पर काम कर रही है। 200 से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन भर्ती प्रक्रिया में कोटा त