'कट्टालन' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, 28 मई को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहे हैं पेपे

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। पैन इंडिया फिल्मों को लेकर लोगों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस बीच मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक और बड़ी फिल्म दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। अभिनेता एंटनी वर्गीस उर्फ 'पेपे' की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कट्टालन' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।