'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार, 'करुप्पु' पर हो रही नोटो की बारिश

Drishyam 3 Karuppu Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ सिनेमा की दो फिल्में तहलका मचा रही हैं. एक तरफ जहां सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर 'दृश्यम 3' ने तूफानी रफ्तार पकड़ते हुए 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है, वहीं दूसरी तरफ सूर्या की माइथोलॉजिकल मास एंटरटेनर 'करुप्पु' पर सिनेमाघरों में नोटों की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे हफ्ते भी 'करुप्पु' की पकड़ इतनी मजबूत है कि भारत में फिल्म की कुल कमाई 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.