लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और ऊष्ण लहर (लू) की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई के दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ व्यापक रूप से हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण लू के प्रकोप से बड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी यूपी पर दिखेगा चक्रवाती परिसंचरण ...