होटल में वेटर, 3 फ्लॉप फिल्में, फिर बना सुपर स्टार, 8 साल में दीं 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, आजमाया खास फॉर्मूला

हौसले बुलंद हों और मन में इच्छाशक्ति हो तो दुनिया की हर चीज हासिल की जा सकती है. कायनात भी उन्हीं की मदद करती है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए तन-मन से प्रयास करते हैं. यह बात जीवन के हर क्षेत्र में हर शख्स पर लागू होती है. फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है. पढ़ाई के दौरान होटल में काम करने वाले वेटर के मन में हीरो बनने का सपना था. शुरुआत की तीन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. शुरुआती असफलता के बाद हार नहीं मानी. पिछले 8 साल में 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर ब