प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई करते हुए धार्मिक परम्पराओं के निर्वहन के लिए गोस्वामी समाज के सुझावों पर विचार करने के निर्देश हाई पावर्ड कमेटी को दिए हैं। साथ ही समिति में गोस्वामी समाज की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राजभोग से रजत गोस्वामी और शैलेंद्र गोस्वामी के साथ शयन भोग से गोपेश गोस्वामी व हिमांशु गोस्वामी को नामित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रबंध समिति के सदस्यों को लेकर दाखिल की थी याचिका