मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 कीर्तिमान, जो वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं अपने नाम, क्रिकेट जगत में मचने वाला है कोहराम

vaibhav sooryavanshi records: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में क्रिकेट जगत की नजरें एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. इस सीजन में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले वैभव न केवल टीम को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे, बल्कि उनके पास तीन सबसे बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने या उनकी बराबरी करने का एक सुनहरा मौका होगा.