मीनाक्षी शेषाद्रि 30 साल बाद कर रहीं एक्टिंग में कमबैक, कहा- अपनी कर्मभूमि में लौट आई हूं, चाहिए ऐसा रोल

'हीरो', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी शानदार फिल्मों के सहारे लोगों के दिलों में बसने वालीं मीनाक्षी शेषाद्रि करीब 30 साल बाद सिनेमा में लौटने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस लंबे समय बाद कमबैक कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'चाहे लीड रोल हो या सपोर्टिंग रोल या फिर कोई छोटा सा रोल, मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं जो मुझे एक कलाकार के रूप में चुनौती दें।'