देश में एक बार फिर से बारिश-आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। किसानों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।