सोनपुर के कालीघाट पर शनिवार शाम गंडक नदी में स्नान के दौरान एक छात्र डूब गया। 15 वर्षीय अमित कुमार लापता है, जिसकी तलाश जारी है। नाविकों ने चार अन्य किशोरों को सुरक्षित बचाया। हरिहरनाथ थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि लापता छात्र की पहचान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी हरेन्द्र सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित अपने पांच साथियों के साथ कालीघाट स्नान करने आया था। स्नान के दौरान अमित और उसका एक दोस्त तेज बहाव में फंस गए। घाट पर मौजूद नाविकों ने