आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने उतार-चढ़ाव भरे अभियान के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाई है. टीम की सबसे बड़ी ताकत युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बनकर उभरे हैं, जिन्होंने न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाए बल्कि पावरप्ले में राजस्थान को आक्रामक पहचान भी दिलाई. हालांकि RR की सफलता सिर्फ वैभव तक सीमित नहीं है. जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी, यशराज पुंजा जैसे अनसंग हीरो, डोनोवन फरेरा और रियान पराग के अहम योगदान तथा आठ जीतों में सात अलग-अलग प्लेयर ऑफ द मैच...