California Chemical Leak: अमेरिका के एक शहर में एक खतरनाक केमिकल इमरजेंसी ने 40,000 हजार लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऑरेंज काउंटी स्थित एक एयरोस्पेस फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में खराबी आने के बाद जहरीली और बहुत ही ज्यादा ज्वलनशील मिथाइल मेथाक्राइलेट गैस का रिसाव शुरू हो गया. इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में लगभग 40,000 लोगों को रातों-रात घर छोड़ने का आदेश जारी किया.