श्रीगंगानगर बुधवार को 48.2 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया. भीषण गर्मी, रेगिस्तानी हवाओं और साफ आसमान ने हालात और खराब कर दिए हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा, हालांकि गुरुवार शाम से आंधी और बारिश से कुछ राहत मिल सकती है.