Summer Swimming Safety Tips: गर्मियों में स्विमिंग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है. बड़ी संख्या में लोग गर्मियों में स्विमिंग पूल्स का रुख करते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए. गंदा पूल, डिहाइड्रेशन और ज्यादा देर पानी में रहने से सेहत को नुकसान हो सकता है. सही हाइजीन, संतुलित खानपान और सावधानियों के साथ स्विमिंग करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.