उन्नाव में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर रेलिंग पर लटकी बस; 5 लोगों की मौत

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।