बकरी ईद से पहले गुजरात के सूरत में बकरा मंडी में नकली नोटों का बड़ा खेल सामने आया है. राजस्थान से बकरे बेचने पहुंचे एक कारोबारी को चार लोगों ने 50 हजार रुपये के नकली नोट थमाकर दो बकरे खरीद लिए. अगले दिन नोटों की जांच में ठगी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.