कैमरे में कैद हुआ सबसे दुर्लभ जीव! समुद्र की 5,000 फीट गहराई में मिला 'नीला अजूबा', वैज्ञानिक बोले-पहले कभी नहीं देखा

Science News: समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्य आज भी वैज्ञानिकों को चौंका दे रहे हैं. वैज्ञानिकों ने गैलापागोस द्वीप समूह के पास एक ऐसा दुर्लभ नीला ऑक्टोपस मिला, जिसने पूरी रिसर्च टीम को चौंका दिया. गोल्फ बॉल जितने आकार वाले इस जीव का चमकीला नीला रंग इतना अलग था कि वैज्ञानिक भी हैरान हो गए.