राजस्थान रॉयल्स के 15 साल का बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने केविन पीटरसन के शो The Switch में धमाल मचा दिया. 50 गेंदों में 100 रन बनाने के चैलेंज को उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में पूरा कर लिया. इस दौरान 10 गेंदों में 53 रन और 8 छक्के जड़कर उन्होंने पीटरसन को भी हैरान कर दिया. बढ़ती गेंदबाजी स्पीड के बावजूद वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित किया कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक युवा सितारों में से एक हैं.