कश्मीर में कैंसर से जंग जीतने वालों के लिए नई चुनौती, 5731 मरीजों पर स्टडी में 35 में मिला दूसरा अलग कैंसर

कश्मीर में हुए एक नए अध्ययन से पता चला है कि कैंसर से ठीक हो चुके कई मरीज बाद में दूसरे प्रकार के कैंसर सेकंड प्राइमरी कैंसर का शिकार हो रहे हैं। यह शोध 5,731 मरीजों पर किया गया, जिसमें 35 में दो अलग-अलग कैंसर पाए गए, जो क्षेत्र के लिए एक नई स्वास्थ्य चुनौती है।