Advanced Multirole Combat Aircraft News: 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट बनाने की रेस में तीन भारतीय कंपनियां हैं। इसमें टाटा, L&T और भारत फोर्ज में किसे मिलेगा ऑफर देखना दिलचस्प होगा। आंध्र प्रदेश की फैसिलिटी में पांच प्रोटोटाइप बनाए जाएंगे। कमर्शियल ऑफर के आधार पर होगा विजेता का फैसला।