सुपरस्टार मोहनलाल के नाम बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. साल 1991 में आई उनकी एक कल्ट कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने मलयालम सिनेमा की किस्मत बदल दी थी. महज कुछ लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा तहलका मचाया कि वो 5 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इंडस्ट्री की पहली फिल्म बन गई. दिलचस्प बात यह है कि उस दौर में फिल्में बहुत लागत में बनती थीं और इसके भारी बजट को देखकर रिलीज से पहले खुद प्रोड्यूसर भी घबरा गए थे.