मधुमक्खी के जहर ने जगाई नई उम्मीद! शोध में 60 मिनट के भीतर नष्ट हुई स्तन कैंसर की कोशिकाएं, लेकिन अभी बाकी है लंबा सफर
कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नई वैज्ञानिक खोज ने दुनियाभर के शोधकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। हालिया अध्ययन में मधुमक्खी के ज़हर में मौजूद एक विशेष तत्व ने प्रयोगशाला परीक्षणों के दौरान स्तन कैंसर की कोशिकाओं पर उल्लेखनीय प्रभाव दिखाया है।