लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा को आधुनिक और वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में समग्र शिक्षा (माध्यमिक) विभाग और टाटा एंटरप्राइज के अग्रणी औद्योगिक समूह 'नेल्को लिमिटेड' के बीच 600 राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक 'ड्रीम लैब्स' (डिजाइन, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग) की स्थापना के लिए एक ऐतिहासिक समझ