China 6g Photonic Engine: चीन ने लेजर पावर्ड फोटोनिक इंजन बनाया है, जो सफेद रौशनी की मदद से पलक झपकते ही डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इसे भविष्य में 6G नेटवर्क की सूरत बदलने वाला बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह करिश्मा साउथ चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने किया है। इस तकनीक की मदद से भविष्य का 6G नेटवर्क ना सिर्फ बहुत तेज होगा बल्कि AI से लैस खुद सोच-समझ भी सकेगा।