देश की पहली सोलर सिटी सांची अंधेरे में, 70% सोलर लाइट बंद, पूरा सिस्‍टम ही हुआ बर्बाद?

देश की पहली सोलर सिटी घोषित सांची आज खुद अंधेरे में डूबी हुई है. शहर की 70 प्रतिशत से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जबकि कई खंभे और सोलर प्लेट चोरी हो चुके हैं. करोड़ों रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना पर अब सवाल उठ रहे हैं. नगर परिषद ने ऊर्जा विभाग को कई बार पत्र लिखे, लेकिन सुधार नहीं हुआ. स्थानीय लोग खराब रखरखाव और लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं.