70 करोड़ साल पुराने जीव से मिला इंसानों को बीमारी से लड़ने का हथियार! वैज्ञानिकों के खुलासे ने सबको किया हैरान

Human Immune System Evolution: हमारा इम्यून सिस्टम हमें हर दिन बैक्टीरिया, वायरस और दूसरी बीमारियों से बचाता है, लेकिन इसकी शुरुआत आखिर कब और कैसे हुई? इस सवाल का जवाब देने वाली एक नई वैज्ञानिक स्टडी ने सबको हैरान कर दिया है. जापान की क्योतो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के अनुसार, इंसानी रोग प्रतिरोधक क्षमता की जड़ें करीब 70 करोड़ साल पुरानी है.