80 लोगों की जांच में मिला एक एचआईवी सस्पेक्टेड

Gaya News - जिले में एचआईवी संक्रमितों की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। 66 स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जहाँ एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की जाएगी। पहले दिन रेलवे स्टेशन पर 80 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक एचआईवी संदिग्ध और एक सिफलिस मरीज की पहचान हुई।