$90 प्रति बैरल के नीचे फिसला कच्चा तेल, WTI 88 डॉलर पर, जानें ब्रेंट क्रूड के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. लंबे समय बाद WTI क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसलकर करीब 88 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड भी नरम हुआ है. हाल के महीनों में भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल महंगा हुआ था, जिससे देश में ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ा था.