Oakter Studio AC 5000: अगर आप भी भीषण गर्मी से बचने के लिए AC खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट बीच में आ रहा है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. Oakter ने अपना नया इन्वर्टर विंडो AC लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹14,499+ GST रखी गई है. खास बात यह है कि यह AC कम बिजली खर्च करने के साथ इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे लगातार कूलिंग और बेहतर एनर्जी सेविंग मिलती है.