दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में देर रात एक घर में लगी आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दम घुटने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में AC के इनडोर यूनिट में धमाके को आग लगने की वजह माना जा रहा है, जबकि पुलिस ने फिलहाल किसी साजिश से इनकार किया है।