Bakrid History : इस बार 28 मई को मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद बेहद अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह पर्व अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास, आज्ञाकारिता और सर्वोच्च आत्मत्याग का एक जीवंत प्रतीक है. यूं तो इस्लाम की शुरुआत करीब 1500 साल पहले हुई थी लेकिन बकरीद त्योहार की जड़ें इस्लाम के आगमन से भी बहुत पहले करीब 4,000 साल पहले अरब जगत के इतिहास से जुड़ी हैं. इससे जुड़ी कई कहानियां और मान्यताएं हैं.