सीतामढ़ी जिले में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) जैसी गंभीर बीमारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी के सभागार में आयुष चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को एईएस और जेई की समय पर पहचान, त्वरित उपचार और प्रभावी रेफरल प्रणाली के प्रति जागरूक करना था। जिला वेक्टर ज