लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग ने गले में होने वाले कैंसर की जल्दी पहचान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल तैयार किया है। दावा है कि पहली इंडोस्कोपी में ही यह मॉडल कैंसर की पहचान करने में सक्षम होगा। यह शोध मंगलवार को प्रतिष्ठित जर्नल स्प्रिंगर नेचर में प्रकाशित हुआ है। इस शोध में विभाग के डा. पुनीत मिश्रा, शोधार्थी मो. उस्मान, डा. सिद्धार्थ और ईएनटी विशेषज्ञ डा. राकेश श्रीवास्तव ने अपना सहयोग दिया है। प्री-कैंसर स्टेज की समय रहते मिलेगी जानकारी डा. पुनीत मिश्रा ने बताया कि लैरींज