ट्रेन हादसों को रोकने के लिए AI से निगरानी, फरीदाबाद सेक्शन में लगेगा हाईटेक MVIS सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम
दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे अब एआई आधारित हाईटेक सिस्टम एमवीआईएस लगाने जा रहा है। यह तकनीक चलती ट्रेनों के पहियों और पुर्जों की रियल टाइम निगरानी कर खराबी का तुरंत अलर्ट देगी।