गुरंदिरवीर सिंह के हौसले ने जीता Anand Mahindra का दिल, बोले- हम भारतीय अब सीमाएं तोड़ रहे हैं!

Anand Mahindra Motivational Monday: आनंद महिंद्रा ने भारत के सबसे तेज धावक (Sprinter) को अपना मंडे मोटिवेशन बताते हुए उनकी जर्नी शेयर की है। बताते चले कि गुरंदिरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ को 10.09 सेकंड में खत्म करने का रिकॉर्ड बनाया है। जिनके बारे बताते हुए महिंद्रा ने उन्हें अपना मोटिवेशन माना है।