AnanthSat-1: विदेशी तकनीक से मुकाबला, अभेद्य ढाल बनेगा देश का पहला प्राइवेट सैटेलाइट, मिलेगी 100Gbps इंटरनेट स्पीड

Ananth Technologies: देश का पहला प्राइवेट मालिकाना हक वाला सैटेलाइट AnanthSat-1 को 2028 में लॉन्च किया जा सकता है। यह जियोस्टेशनरी Ka-बैंड हाई थ्रूपुट सैटेलाइट होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने वाला एक एडवांस कम्युनिकेशन हब होगा। इससे भारत की विदेशी इंटरनेट और कम्युनिकेशन नेटवर्क्स पर निर्भरता कम होगी।