देश की चर्चित पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट को 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान आज न्यायालय ने कहा कि विनेश फोगाट ने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है। न्यायालय की इस टिप्पणी को मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हम आपको बता दें कि यह मामला भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा दायर उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को