June 2026 Bank Holiday: जून 2026 में कई राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार और मुहर्रम जैसी छुट्टियों का असर बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ेगा. इसके अलावा राजा संक्रांति, महाराणा प्रताप जयंती, गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस और संत कबीर जयंती जैसी क्षेत्रीय छुट्टियों पर भी कुछ शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे. हालांकि, यूपीआई, एटीएम, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विसेस सामान्य रूप से चालू रहेंगी.