मैनपुरी में BIS टीम की कार्रवाई पर सराफा-बाजार में हंगामा:47 ग्राम सोना सीज, व्यापारियों ने दुकानों को बंद करके किया विरोध प्रदर्शन

मैनपुरी में शुक्रवार दोपहर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम द्वारा एक ज्वेलर्स की दुकान पर कार्रवाई के बाद सराफा बाजार में तनाव फैल गया। टीम पर आरोप है कि उसने दुकान मालिक की गैरमौजूदगी में ही ज्वेलरी सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी एकजुट हो गए। सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। यह घटना मैनपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में बॉबी ज्वेलर्स नामक दुकान पर हुई। दोपहर के समय BIS की डिप्टी कमिश्नर हर्षित कुमार जैन अपनी पांच सदस्