पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सैन्य कर्मियों को ले जा रही शटल ट्रेन में हुए बड़े विस्फोट की जिम्मेदारी BLA ने ली है. संगठन ने हमलावर की पहचान बिलाल शाहवानी उर्फ साईं के रूप में की है. धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं.