Cannes 2026 | Aishwarya Rai Bachchan ने 'सफेद गुलाब' लुक से बिखेरा जलवा, फैंस बोले- 'कान्स की क्वीन वापस आ गई'

ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर उतरती हैं, तो दुनिया की नजरें उन पर थम जाती हैं। कान्स 2026 से उनके पांचवें लुक की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस नए लुक में ऐश्वर्या 'सफेद गुलाबों' के एक बेहद खूबसूरत और सपनों जैसे (Dreamy) अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपने इस लुक की कोई भी ऑफिशियल तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, लेकिन फैंस के बीच उनका यह अंदाज टॉक ऑफ द